{"_id":"5b7f0c6a42c7924655336437","slug":"61535052906-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस पेड़ से टकराई, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस पेड़ से टकराई, 12 घायल
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर हिसावदा चौराहे के पास मेरठ से यात्रियों को लेकर आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। हादसे में बस चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे प्राइवेट बस मेरठ से यात्रियों को लेकर बागपत जा रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। जब बस मेरठ-बागपत मार्ग पर हिसावदा चौराहे के पास पहुंची तो गाड़ी का फट्टा टूट गया और बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक राजीव कुमार निवासी कुराली, यात्री शायरा बानो पत्नी खलील निवासी सिवाल खास, अनु और राजेंद्र निवासी पांचली, रहीसूद्दीन, राशिद, संदीप गुप्ता निवासी बागपत सहित 12 यात्री घायल हो गए।
सूचना पर सिंघावली अहीर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक राजीव व शायरा बानो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक बहुत तेज गति से बस चला रहा था। दो बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगा रही थी। दुर्घटना बस चालक की गलती से हुई है। प्राइवेट बस चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बसों को दौड़ाते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।