{"_id":"5b5cc9144f1c1b4c748b7a1f","slug":"61532807444-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में भी छाता लगाकर करनी पड़ी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में भी छाता लगाकर करनी पड़ी पढ़ाई
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरकारी स्कूलों के भवनों की हालात भी बरसात से खस्ता हो गई। शहर के प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर है। बच्चों को खतरे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी। कमरे में भी बच्चे छाता लगाए हुए थे।
शनिवार को प्राथमिक स्कूल-3 में अनोखा नजारा देखने को मिला। बच्चे स्कूल में छाता लेकर पहुंचे, लेकिन खुले मैदान के अलावा बच्चों को कमरे में भी छाता लगाकर ही पढ़ाई करनी पड़ी। इसकी वजह यह थी कि छत टपक रही थी। प्रधानाध्यापक कल्पना त्यागी का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। भवन में कई जगह दरार भी है।