{"_id":"5b4cefa84f1c1b42748b5204","slug":"61531768744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा में गोल्ड मेडलिस्ट राबिया चौधरी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा में गोल्ड मेडलिस्ट राबिया चौधरी का स्वागत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
असारा गांव में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी राबिया चौधरी का ग्रामीणों ने स्वागत किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने बताया कि असारा गांव निवासी राबिया चौधरी पुत्री साजिद चौधरी ने रीजनल कबड्डी टीम दिल्ली की तरफ से भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम ने गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को राबिया का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा, विकास तथा खेल क्षेत्र में मुस्लिम समाज की लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। राबिया ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार, गांव, समाज तथा देश का नाम ऊंच किया है। इससे मुस्लिम समाज में और भी अधिक जागरूकता पैदा होगी। नदीम चौधरी प्रधान ने बताया कि अगले महीने राबिया स्कूल गेम फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से बेंगलूर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्वागत करने वालों में हाजी दोरात मोहम्मद, साजिद अली, मोहम्मद तनवीर, अली हसन मुखिया, मास्टर रईसुद्दीन, मजाहिर राणा आदि रहे।