{"_id":"5b4a4f3b4f1c1b47748b4bf8","slug":"61531596603-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट थाने में बारिश का पानी घुसा, फरियादी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट थाने में बारिश का पानी घुसा, फरियादी रहे परेशान
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
चौगामा क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश हुई। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेत में खड़ी ज्वार की फसल बारिश और हवा के कारण लोटपोट हो गई। बारिश से अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से तमाम गांवों में गालियों में पानी भर गया। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से दोघट, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, कान्हड़, पुसार, गांगनौली समेत सभी गांवों में जल भराव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। दोघट थाने में बारिश का पानी घुस गया। घुटनों तक पानी थाने में जमा था। शिकायत करने आए फरियादियों को पानी से होकर थाने में जाना पड़ा। ब्यूरो