{"_id":"5b2961464f1c1b254d8b75e2","slug":"61529438534-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति राष्ट्र की अनमोल धरोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति राष्ट्र की अनमोल धरोहर
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भोपाल सिंह एजूकेशन कॉलेज, दाहा में चल रहे वीरांगना शिक्षिका शिविर के चौथे दिन बालिकाओं को लेजियम, स्तूप का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर जसवीर राणा ने कहा कि वैदिक संस्कृति में राष्ट्रीय उत्थान का महत्वपूर्ण स्थान है। युवा शक्ति राष्ट्र की अनमोल धरोहर है। शिविर अध्यक्ष हरपाल आर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर रखने के लिए नियमित दिनचर्या तथा योग आवश्यक है। इससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। आचार्य धर्म कुमार शास्त्री ने कहा कि आत्मिक बल ईश्वर की भक्ति से प्राप्त होता है। ऊंचे स्तर पर पहुंचने के लिए सत्संग स्वाध्याय भी बहुत आवश्यक है। प्रशिक्षक रामगोपाल आर्य ने बालिकाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया। प्रात: यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रतिभा, पूजा, राधा, ज्योति, मानवी, इति, मुस्कान ने यज्ञ कराया। इस दौरान स्तूप का भी अभ्यास कराया। इसमें मदन पाल राठी, नरेंद्र आर्य, राजवीर शास्त्री, डॉ. चंद्रपाल आर्य, पंडित सत्यपाल, आनंद छिल्लर, मास्टर राम कुमार, इकबाल सिंह, सरिता आर्य आदि का सहयोग रहा।