फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डिप्टी कलक्टर को गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां

डिप्टी कलक्टर को गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां

Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर को गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां
बागपत। सिसाना रोड स्थित गेहूं क्रय केंद्र का डिप्टी कलक्टर अजय कुमार उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया और गेहूं के रख रखाव पर नाराजगी जाहिर की। गोदाम में मात्रा से अधिक गेहूं रखा था, जिसको मेरठ भेजने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सिसाना रोड स्थित विपणन कार्यालय पर गेहूं का क्रय केंद्र बनाया है, जहां आसपास के दर्जनों गांवों से गेहूं की खरीद की जा रही है। जिले में 17 केंद्र बने हैं, जहां निरंतर खरीद चल रही है। शनिवार को विपणन कार्यालय का डिप्टी कलक्टर अजय कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उन्हें खुले में गेहूं रखा मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अवगत कराया कि बार-बार मौसम बदल रहा है। कभी भी बारिश हो सकती है। जल्दबाजी में गोदाम के अंदर गेहूं नहीं रखा जा सकता है। इसे देखकर पहले ही पूरी व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज गीला होने से बच जाए। गोदाम अनाज की बोरियों से भर गया है, उसे भी मेरठ भेजने के निर्देश दिए हैं। विपणन निरीक्षक को निर्देशित किया किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय पर खरीद कर किसानों के खाते में धनराशि स्थानांतरित की जाए, जो भी छुटपुट कमियां हैं, उसे भी पूरा करें। विपणन निरीक्षक ने बताया कि अब तक 23 सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अभी किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। एसडीएम बागपत अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि अनाज से गोदाम भर गया है। अनाज को जल्द मेरठ भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed