{"_id":"5aa6c85a4f1c1bc1758b51f8","slug":"61520879706-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले बंदीरक्षक, जेल में सब ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले बंदीरक्षक, जेल में सब ठीक नहीं
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला कारागार में समस्याओं को लेकर बंदी रक्षक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने जेल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की। डीएम ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोमवार को जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक डीएम आवास पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार में अव्यवस्थाओं के बारे में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को अवगत कराया। उन्होंने बताया जेल में 28 बंदी रक्षक तैनात हैं, जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जेल में सुनील राठी, परमवीर तुगाना, मोनू रोहटा, मनीष उर्फ अन्ना, अजीत उर्फ हप्पू समेत कई अपराधी बंद है। इनमें आए दिन झगड़े होते रहते हैं। जेल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगवाए गए हैं। जेल में अव्यवस्थाएं हैं। इससे वे परेशान हैं। उन्होंने डीएम से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। डीएम ऋषिरेंद्र ने उन्हे आश्वासन दिया कि जेल का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस संबंध में जेलर यूपी सिंह का कहना है कि जेल में सब ठीक है, कुछ बंदी रक्षक ही बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। इन बंदी रक्षकों को अपराधियों से दूर रहने और ड्यूटी सही तरीके से करने की हिदायत दी थी। कई आरोपों के चलते कुछ बंदी रक्षकों की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो सच सामने आएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कुकर्म की फैल गई अफवाह, जेलर ने कहा झूठ
बागपत। सोमवार को अफवाह फैल गई कि जेल में किसी बंदी के साथ कुकर्म किया गया है। मामला खेकड़ा क्षेत्र को बताया गया। इस क्षेत्र के लोगों ने इधर-उधर से मोबाइल पर पूछताछ की। उधर, जेलर यूपी सिंह का कहना है कि अफवाह फैलाई जा रही है, उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिली है।