फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम से मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती

धूमधाम से मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती

Wed, 24 Jan 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। भारत मां के अमर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सामाजिक संगठनों ने उनकी उपलब्धियों को लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को हमीदाबाद गांव स्थित मुख्य चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इसमें मुकेश प्रधान, मनोज, योगेश शर्मा, विनोद कुमार, पूरण, जयभगवान, यामीन, मुस्ताक, दीपक, श्रीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में नेती जी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई। स्कूल के अध्यक्ष मनोज कुमार आर्य और प्रबंधक अशोक सिंघल ने कहा नेताजी बचपन से मेधावी रहे है। निरक्षरता को देश के लिए अभिशाप बताया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, प्रमोद कुमार, अमरदीप, प्रियंका आर्या, सुशीला, सविता शर्मा, नरगिस, प्रगति मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी विचार मंच के नगराध्यक्ष अतुल गोयल के आवास पर जयंती मनाई गई। राजपाल, पायल आर्या मौजूद रहे। एसपी बोस पब्लिक स्कूल सरूरपुर कलां में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सुभाष चंद बोस की जयंती मनी। इसमें मैनेजर केएम कलिंगन, प्रधानाचार्य आनंद चौधरी, नौशाद अली, अरूण नैन, प्रवीण शर्मा मौजूद रहे। तिगरी गांव नेता जी की जयंती मनाई। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन बंसल, भाजपा नेता रणवीर चौधरी, विशाल दाहिमा, लेखांश बैसला, अंकुर बैसला, मोनू गुर्जर मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट के निरपुड़ा गांव में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल एवं भारतीय युवा दल ने संयुक्त रूप से नेताजी जयंती पर रैली निकाली। रैली आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। मास्टर राजकुमार ने रैली को रवाना किया। इसमें मास्टर भारत, संजीव राणा, मास्टर श्रीकांत, संदीप, अंकुर, अंकित, रवि, देवेंद्र, विकास, मोनू, अखिलेश, दीपक, सोनू, पवन, सचिन, राहुल, अंकित, मुकुल शर्मा आदि रहे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में नेताजी की जयंती पर सर्व प्रथम यज्ञ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेताजी की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह ने माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें सीमा, मीरा, आरजू, दीपा, बालिस्टर शर्मा, प्रशांत, अरविंद, सतीश कुमार, उज्ज्वल जैन्न आदि रहे। संस्कार विद्या पीठ टीकरी, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बड़ौत, राममेहर विद्यालय गांगनौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा आदि में भी नेताजी की जयंती मनी।
खेकड़ा में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं सरकारी कार्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हाईवे स्थित भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेता जी के चित्र के समक्ष सीओ वंदना शर्मा और पार्टी अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही हवन किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया । इसमें दिल्ली से आए कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। संचालन राकेश आर्य ने किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतबीर गिरी, राजेश्वर त्यागी, गजेंद्र गजानन, अरुण त्यागी, अनूप, कमल गोस्वामी, ओमपाल गोस्वामी, तेजपाल सिंह आदि रहे।

तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, खंड विकास कार्यालय में बीडीओ कृपाल सिंह, सीएचसी में प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, बीआरसी में खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे सहित सभी सरकारी संस्थानों में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा राष्ट्र हित में किए कार्यों पर प्रकाश डाला। खेकड़ा युवक मंच के कार्यालय में मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक आदि ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed