{"_id":"5a4fd47d4f1c1b4e198b505d","slug":"61515181181-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटा कैंटर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटा कैंटर, चालक गंभीर
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पलटा कैंटर, चालक गंभीर
बागपत। कोहरे के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास कैंटर पलट गया। राहगीरों ने चालक को कैंटर से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा मेरठ रोड पर मीतली गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उनका निजि अस्पताल में उपचार कराया गया।
सोनीपत के खेड़ी तगा गांव निवासी फूलसिंह कैंटर चालक है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पानीपत से कैंटर में कपड़ा लेकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही पाली गांव की पुलिया के पास पहुंचा, कोहरा ज्यादा होने के कारण कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे पर ही कैंटर पलट गया। चालक कैंटर में फंस गया। राहगीरों ने किसी तरह उसको कैंटर से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सुनील और मुकेश निवासी जानी खुर्द (मेरठ) घायल हो गए। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। उधर, आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया।