फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देखिए, जान हथेली पर और जाना है नदिया पार

देखिए, जान हथेली पर और जाना है नदिया पार

Wed, 03 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
देखिए, जान हथेली पर और जाना है नदिया पार
बागपत। यमुना ही नहीं, हिंडन और कृष्णा नदी भी लोग जान हथेली पर रखकर पार करने को मजबूर हैं। काठा नाव हादसे के बाद भी कोई इंतजाम नहीं दिखे। गांव से लेकर मामला विधानसभा तक पहुंच चुका है, लेकिन समस्या कब सुलझेगी कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

बात चौगामा क्षेत्र की करें तो यहां एक तरफ हिंडन और दूसरी तरफ कृष्णा नदी बहती है। दोनों नदियों के पार किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि है। हिंडन किनारे बसे तवेला गढ़ी, झूंडपुर, मिलाना, खपराना और कृष्णा नदी के किनारे बसे बूढ़पुर, कंडेरा, बामनौली, रहतना के किसानों को नदी पार करने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसान नदियों को तैरकर या बल्ली के सहारे किसी तरह यहां पर नदी पार करते हैं। कई बार नदी पार करते समय बड़े हादसे भी हो चुके हैं। रहतना से बिनौली जाने के लिए दादरी से सीधा रास्ता है, लेकिन कृष्णा नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहतना के ग्रामीण महक सिंह, अमित कुमार, रमेश कश्यप, रामशरण कश्यप, पूर्व प्रधान संजीव, पप्पू मुखिया और पूर्व प्रधान रणवीर का कहना है कि गांव के लोगों और बच्चों को कृष्णा नदी पार करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काठा और अन्य गांव में यमुना पार करने के लिए भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बागपत में भी लोग परेशान हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed