फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के आठ गांव को लगेंगे विकास के पंख

बागपत के आठ गांव को लगेंगे विकास के पंख

Mon, 01 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत के आठ गांव को लगेंगे विकास के पंख
बागपत। जिले के छह गांव को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के लिए चुना गया है। कौशल विकास ट्रेनिंग के अलावा गांव में कृषि संबंधित कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन छह गांवों में इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। खेलों के लिए गांव में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विकास के लिए छह गांव का चयन इस साल के लिए हुआ है। उम्मीद है कि साल 2018 में इन गांवों की सूरत बदल जाएगी। योजना परवान चढ़ी तो गांव की तरक्की और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। चयनित गांव में छपरौली ब्लॉक के आठ गांव सिलाना, लुहारा, शेरपुर, बासौली, मुकंदपुर, चांदनहेडी, हलालपुर और बड़ौत ब्लॉक का बरनावा है। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बताते हैं कि इन गांवों में ग्रामीणों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा कृषि संबंधित कार्य, मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट, स्कूल, कॉलेज का उच्चीकरण, गांव में स्वच्छ शौचालय, पाइप पेयजल, सड़क और नाले, स्ट्रीट लाइट, एक दूसरे गांव को जोड़ना, यातायात व्यवस्था, एलपीजी गैस कनेक्शन, डिजिटल लिट्रेसी, कॉमन सर्विस सेंटर, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था रहेगी। युवाओं के लिए क्रीड़ा अवस्थापना सुविधाओं का सृजन का कार्य होगा। सीडीओ चांदनी सिंह बताती हैं कि योजना से निश्चित तौर पर इन आठ गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। युवाओं के लिए बेहतरी का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन


बिजली सुधार पर रहेगा जोर
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के अनुसार जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने की कवायद की जाएगी। यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार बन जाने के बाद आपूर्ति सुधरी है, उम्मीद है कि इसमें और अधिक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed