{"_id":"5a4155074f1c1bd1408bef4b","slug":"61514231047-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम हो गए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम हो गए खाली
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बैंकों के तीन दिन के अवकाश के कारण एटीएम खाली हो गए। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश एटीएम पर ताला लटका है। इसे देखकर खातेदार मायूस होकर लौट गए। शहर के खातेदार दिनभर नगदी निकालने के इधर-उधर भटकते रहे।
शहर में एक दर्जन से अधिक बैंक हैं। किसान दिवस, रविवार और क्रिसमस डे के कारण बैंकों का अवकाश रहा। बैंकों ने खातेदारों की सुविधाओं के लिए एटीएम में धनराशि रख दी । दो दिन अवकाश में ही सभी एटीएम खाली हो गए। सोमवार को सुबह से ही लोग नगदी निकालने के लिए भटकते रहे। अधिकांश पर डाला लटका मिला। कुछ तकनीकी कारणों के चलते बंद पड़े हैं। बैंक उपभोक्ताओं को अपने जरूरी कार्यों को करने में परेशानी उठानी पड़ी। खातेदार सोमवार को नगदी के लिए एक से दूसरे एटीएम पर छानबीन करते नजर आए। सोमवार सुबह से ही खातेदारों की ये स्थिति बनी रही। देवपाल, प्रदीप, शिवकुमार, इंद्रपाल, उस्मान, इरफान, विजयपाल ने बताया कि एटीएम में नगदी खत्म होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। एक भी एटीएम उन्हें खुला नहीं मिला। सुरक्षा गार्डों ने बताया नगदी खत्म हो गई है, इस कारण ताला लगाया गया है। मंगलवार को बैंक खुलने पर नगदी की निकासी शुरू होगी।