फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निकाय चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस में फेरबदल शुरू

निकाय चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस में फेरबदल शुरू

Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस में फेरबदल शुरू
बागपत। निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद संगठन में फेरबदल करना शुरू कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने निष्क्रिय सदस्यों को पार्टी से छुट्टी करने के संकेत दिए। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष और सभासदों को कहीं भी जीत नहीं मिली है। रविवार को कांग्रेस कमेटी ने निकाय चुनाव की समीक्षा की। चुनाव में किस स्तर पर गलती हुई उस पर मंथन किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी से छुट्टी की जाएगी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में पद दिए जाएंगे। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाएगा। ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन में बदलाव होगा। उन्होंने बताया नगराध्यक्ष पद से दीपक शर्मा की जगह अनिल उपाध्याय को मनोनीत किया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पर युनूस टाइगर को जिम्मेदारी दी। उन्होंने बताया दीपक शर्मा को जिला स्तरीय कमेटी में समायोजित किया जाएगा। इसमें अनिल देव त्यागी, वकील अहमद, अमर सिंह शर्मा, जाकिर, खालिद, सुशील उपाध्याय, नरेश चौहान, संजय चौहान, मनोज कुमार, अनुज कुमार, गौरव फौजदार, अजय फौजी, कपिल, चमन, कासिम अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed