{"_id":"5a3ea9b24f1c1ba12d8ba629","slug":"61514056114-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब की जयंती धूमधाम से मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी साहब की जयंती धूमधाम से मनाई
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और कार्यालयों में किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में दयानंद बाल विद्या मंदिर में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई प्रात: यज्ञ का आयोजन किया । इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता मित्रमुनि ने की। संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. हरपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, अंगिरस मुनि, विजयपाल, ओमपाल, राज कुमार, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, रामबली राणा, राधेश्याम, मोहनपाल, हरबीर सिंह, जयप्रकाश, राजपाल आर्य, जसवीर मलिक आदि रहे। तहसील में अधिवक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसमें बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार, महामंत्री आनंद तोमर, धर्मवीर तोमर, यशवीर चौहान, वीरेंद्र आदि रहे। वहीं दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रालोद कार्यालय में चौधरी साहब के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
वहीं छपरौली रोड पर स्थित चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य और कॉलेज निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन मीनाक्षी तोमर ने किया। इसमें डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनकड़, दीपक कुमार, रेखा जैन, वैशाली, राहुल कुमार, जैनेंद्र, अजीत प्रसाद जैन, मनोज कुमार, विकास सिवाच आदि रहे।