{"_id":"5a357d194f1c1b97678c1ffe","slug":"61513454873-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा ठप, लोग परेशान
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पिछले कई दिन से बीएसएनएल की संचार सेवाएं ठप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बैंकों में लेनदेन से लेकर अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर एसडीओ के घेराव की चेतावनी दी।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले चार दिन से बीएसएनएल सेवा ठप है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल सेवा ठप होने के कारण उनके उद्योग धंधों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा शनिवार को नगर के बैंकों में बीएसएनएल सेवा ठप रहने से चार-पांच घंटे लेन-देन का कार्य ठप रहा। बैंक में खडे़ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं की गई। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय में भी आए दिन बीएसएनएल सेवा ठप होने से कर्मचारियों और अधिकारियों को डाटा अपडेट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक में तैनात कंप्यूटर आपरेटर नीरज ने बताया कि बीएसएनएल सेवा ठप रहने से मनरेगा आदि की फीडिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोष जताने वालों मेें पुष्पेंद्र चौहान, सागर, शुभम, ओमवीर, विनीत, नीरज, अशोक, उमेश, प्रवेंद्र, इंद्रपाल, हरवीर, ललित आदि शामिल रहे।