{"_id":"5a259eef4f1c1b193e8b6ad9","slug":"61512414959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलो का निरीक्षण
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अध्यापकों के देरी से आने पर जवाब तलब किया।
जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय नं.1 में परिसर में पुराने जर्जर भवन निस्तारित कराने के लिए रिपोर्ट भेजने के इंचार्ज आध्यापिका शैली को निर्देश दिए। इसके उपरांत बराबर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो वहां प्रधानाध्यापक जयवीर सिंह व एक अध्यापिका उपस्थित मिली जबकि तीन सहायक अध्यापक एवं एक परिचारक देर से विद्यालय पहुंचे तो नाराजगी व्यक्त कर समय से विद्यालय आने की नसीहत दी और देर से आने पर जवाब तलब किया। इसके बाद माखर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो वहां परिसर की चारदीवारी गिरी हुई मिली। प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह व ग्राम प्रधान रामफूल सिंह से वार्ता कर जल्द चारदीवारी ठीक कराने और गेट लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद शाहपुर बाणगंगा के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।