{"_id":"59fe123b4f1c1b8d698b975c","slug":"61509823035-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज ने बढ़ाया बॉक्सरों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज ने बढ़ाया बॉक्सरों का उत्साह
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयात और डीएम रहे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। खेलों में रुचि लेने का आह्वान किया।
शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कर बॉक्सर नीरज गोयात ने कहा कि मेहनत और लग्न खिलाड़ी को बुलंदियों पर पहुंचाती है। कभी भी मनोबल को गिरने नहीं देना चाहिए। एक हार से कभी मायूस न हो, उससे और अधिक लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपने अनुभवों को सभी खिलाड़ी और विद्यार्थियों के बीच साझा किया।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने खिलाड़ियों को हमेशा जीत के लिए मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। मनोबल को कभी गिरने नहीं देना चाहिए। कॉलेज प्रबंधक समिति और मुख्य अतिथियों ने मुक्केबाजों के हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान बालक वर्ग में अरुण कुमार, गजेंद्र, अंशुमन, आशीष इंसा और राहुल ने अपने वर्ग में जीत हासिल की। दूसरी तरफ बालिका वर्ग में सोनिया, कनिला और शिवानी ने अपने वर्ग में जीत हासिल की। सिसाना ग्राम प्रधान के पुत्र सुनील चौहान ने चैंपियन को 51 सौ, रनअप को 31 सौ और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 21 सौ रुपये से सम्मानित करने की घोषणा की। डीएम ने भी रनअप को 51 सौ रुपये से सम्मानित करने घोषणा की। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया रविवार को प्रतियोगिता समापन होगा, इसमें एसडीएम और सीओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, सुनील चौहान, प्रेमपाल चौधरी, सुधा चौहान, अमित चौहान, पर्यवेक्षक डॉ. भीष्म सिंह, डॉ. मौर्य, डॉ. प्रदीप ढाका, वरुण चौहान आदि मौजूद रहे।