{"_id":"59c175bd4f1c1b36688b5905","slug":"61505850813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेटों ने नगर के मुख्य मार्गों से स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
इस रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन, एनसीसी प्रभारी ललित जैन और प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एनसीसी प्रभारी ललित जैन ने बताया भारत सरकार का 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कॉलेज में सोमवार को नुक्कड़ सभा की, वहीं मंगलवार को स्कूली बच्चों सहित एनसीसी कैडेटों ने प्रभारी एनसीसी ललित जैन के नेतृत्व में नगर की गांधी रोड, महावीर मार्ग, डाकखाना रोड, अतिथि भवन, नेहरू मूर्ति, नया बाजार आदि मुख्य मार्गों से स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसमेें मुकेश कुमार गुप्ता, शिक्षक नेता अजयराज शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश जैन, सुखपाल, गुरजीत, शादाब, निखिल, मोहित, मुकुल, अंकित, नेहा, सिमरन, शिकीन, काजल, डोली बालियान का सहयोग रहा।
उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, धर्मेंद्र कुमार ने किया। संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। इसमें सूबेदार जसवंत सिंह, हवलदार हरिओम शर्मा, आशीष कुमार, अंकित राठी आदि रहे।