फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर रालोदियों में आक्रोश

जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर रालोदियों में आक्रोश

Sun, 20 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर रालोदियों में आक्रोश
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर कोतवाली में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को रालोद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कोतवाली में जुलूस के रूप में पहुंचे और प्रदर्शन किया. इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। इसमें कहा प्रदेश में पुलिस एवं अन्य प्रशासन बेखौफ है। यदि कोई भी राजनीतिक दल एवं व्यक्ति पुलिस के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज लाठी-डंडों के बल पर दबाई जा रही है। इसका उदाहरण बिजरौल में स्वर्गीय जसवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में 17 अगस्त को रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के स्वर्गीय जसवंत सिंह के और उसके परिवार को सांत्वना देने के लिए बिजनौर जाते समय बीच रास्ते में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया और बलपूर्वक मृतक व्यक्ति के परिवार तक जाने से रोका । यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। प्रदेश की जनता की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की की इस मामले में कार्रवाई कर 10 लाख रुपये की मदद दी जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसमें अमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, अश्वनी तोमर, अरुण तोमर बॉबी, यशवीर सिंह, राममेहर एडवोकेट, संसार, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, तेजपाल सिंह, रविंद्र हट्टी, भंवर सिंह कश्यप, डॉ. इरफान मलिक, विनोद कुमार, मित्रमुनि, बिलाल अलवी, विनोद कुमार, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, हाजी सलाऊदीन, हरेंद्र सिंह, देवी सिंह, शुभराती, धीरज उज्ज्वल, जगमेघ सिंह पंवार, सौरव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed