{"_id":"59973c924f1c1b23158b46ed","slug":"61503083666-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में पथराव, लाठी-डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में पथराव, लाठी-डंडे चले
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली के विवाद में पथराव, लाठी-डंडे चले
बड़ौत। रमाला गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रमाला थाने पर तहरीर दी है।
रमाला में ग्राम प्रधान की ओर से नाली बनाई जा रही है। इससे नाली का पानी रोक दिया गया है। पानी खोलने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते-देखते लाठी-डंडे चल गए और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के सुभाष पुत्र सुंडा, उसकी पत्नी राजवीरी, बेटा मोनू एवं दूसरे पक्ष के अनुज पुत्र राजेंद्र, नीटू एवं बिजेंद्र निवासी रमाला घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।