फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गड्ढ़ों में भरवाई मिट्टी, हाइवे पर जाम

गड्ढ़ों में भरवाई मिट्टी, हाइवे पर जाम

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
गड्ढ़ों में भरवाई मिट्टी, हाइवे पर जाम
गड्ढों में भरवाई मिट्टी, हाईवे पर जाम
विज्ञापन

बागपत। बारिश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हालत बद से बदतर हो गए हैं। गौरीपुर मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ जलभराव और गड्ढे होने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। उधर, कानूनगो के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने हाईवे गड्ढों में मिट्टी भरवाई।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम के कारण बुधवार को भी हालत बेकाबू रहे। जाम की वजह सड़क पर दोनों ओर जलभराव और सड़क के गड्ढे हैं। गौरीपुर मोड़ और सरूरपुर कलां गांव में हालत पूरी तरह बेकाबू है। वाहन रेंगते हुए गुजरते हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी तो परेशान हैं साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए लोग कई बार डीएम से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उधर, डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने तहसीलदार राज बहादुर सिंह को हाईवे पर गड्ढों और जलभराव से निजात दिलाने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक रोहित तोमर और कुलदीप राठी ने सिसाना रोड स्थित तालाब से ईंट रोडे और मिट्टी से निकलवा कर गौरीपुर मोड़ स्थित हाईवे के गड्ढों में डलवाया। इससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed