फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मथुरा में संपन्न हुई चैंपियनशिप में हिमालयन कॉलेज के छात्रों का डंका

मथुरा में संपन्न हुई चैंपियनशिप में हिमालयन कॉलेज के छात्रों का डंका

Thu, 20 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में संपन्न हुई चैंपियनशिप में हिमालयन कॉलेज के छात्रों का डंका
पदक जीतकर लौट खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हिमालयन ग्रुप ऑफ एजुकेशन मेें बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मथुरा में हुई प्रथम उप्र स्पोर्ट गेम्स चैंपियनशिप में दर्जनों पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक आदिश राणा, सचिव अमित तोमर, मुख्य सलाहकार डा. हरपाल सिंह वर्मा व गुलवीर ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सचिव अमित तोमर ने बताया कि 15 से 17 जुलाई तक मथुरा के स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में प्रथम उत्तर प्रदेश स्पोर्ट गेम्स का आयोजन किया गया था, जिसमेें कॉलेज के कबड्डी व एथलेटिक खिलड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए दर्जनों पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सचिव ने बताया कि चैंपियनशिप में कबड्डी प्रतियोगिता में दिपांशु पंवार, अक्षय कुमार, रोबिन मान, सागर तालियान, सागर मलिक, सागर चिकारा व साहिल चौधरी ने टीम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इसके अलावा एथलेटिक प्रतियोगिता में अदिति ने 1500 सौ मीटर मेें प्रथम, विपिन ने 3000 ने प्रथम, अक्षय कुमार ने 5000 मीटर में प्रथम, दिपांशु पंवार ने 100 मीटर रेस में द्वितीय, सागर तालियान ने 3000 मीटर मेें द्वितीय, सागर मलिक ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। संचालन सचिव अमित तोमर ने किया। समारोह में गुलवीर तोमर, गायत्री, कपिल, मनोज, आशीष, अंकुर, विपुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed