{"_id":"5f849ea28ebc3e9bbd5f532b","slug":"60-million-paan-masala-being-caught-after-tax-evasion-baghpat-news-mrt5058293138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह से नि:शुल्क राशन के साथ मिलेगी चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह से नि:शुल्क राशन के साथ मिलेगी चीनी
विज्ञापन

बागपत। शासन की ओर से हर माह प्रति यूनिट तीन किलो चावल, दो किलो गेंहू व एक किलो चना नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। इस बार से अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किलो नि:शुल्क चीनी का भी वितरण किया जाएगा।
जिले में दो लाख चार हजार 94 राशन कार्ड है। इनमें सात हजार छह सौ 45 मनरेगा कार्ड, छह हजार सात सौ 40 श्रमिक कार्ड तथा सात हजार छह सौ 83 अंत्योदय कार्ड है। लॉकडाउन के दौरान शासन ने कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिले में 403 पॉश मशीनों से राशन का वितरण कराया जा रहा है। अब अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के एक साथ प्रति कार्ड एक किलो नि:शुल्क चीनी का भी वितरण किया जाएगा। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क गेंहू, चावन व चना के साथ एक किलो चीनी का भी वितरण किया जाएगा। राशन की दुकानों को नि:शुल्क राशन वितरण करने के लिए राशन का उठान शुरु करा दिया गया है। संवाद