फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   58 thousand voters increased in municipality and panchayats

Baghpat News: नगर पालिका व पंचायतों में बढ़े 58 हजार वोटर, मतदाता सूची जारी

Sun, 02 Apr 2023 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 02 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
58 thousand voters increased in municipality and panchayats
बागपत। नगर पालिका व पंचायतों में 58 हजार 643 वोटर बढ़ गए हैं। जहां वर्ष 2017 के चुनाव में दो लाख नौ हजार 233 वोटर थे, वहीं अब दो लाख 67 हजार 876 वोटर हो गए है। हालांकि इस बार एक नगर पंचायत रटौल बढ़ी है, लेकिन बड़ौत नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के कारण वहां सबसे ज्यादा करीब 26 हजार वोटर बढ़े है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान दस मार्च को शुरू किया गया था। जिसमें मतदाताओं को शामिल करने के साथ ही नाम हटाए गए। जिसके बाद शनिवार को मतदाता सूची को जारी कर दिया गया। इस बार रटौल को नगर पंचायत बनाया गया है और वहां पहली बार चुनाव होगा। जहां की सूची में 15736 वोटर है। बागपत नगर पालिका क्षेत्र में पहले 37100 वोटर थे, जिसमें करीब साढ़े छह हजार वोटर बढ़े हैं। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि मतदाता सूची जारी कर दी गई है और इसमें चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक दावे व आपत्ति दर्ज करा सकते है। यह दावे व आपत्ति निर्वाचन कार्यालय नगर निकाय में दर्ज कराई जा सकती है, जिससे नामांकन से एक दिन पहले तक नाम जोडऩे व हटाने की प्रक्रिया हो सके।
विज्ञापन

नगर पालिका पिछले चुनाव में वोटर वर्तमान में वोटर
बागपत 37100 43664
बड़ौत 81812 108223
खेकड़ा 32357 37860

नगर पंचायत पिछले चुनाव में वोटर वर्तमान में वोटर
छपरौली 15508 16887
दोघट 11999 12589
टीकरी 11666 12355
अमीनगर सराय 7465 8211
अग्रवाल मंडी टटीरी 11326 12351
रटौल 15736
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed