फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   55296 candidates will give PET at 30 centers

30 केंद्रों पर 55296 परीक्षार्थी देंगे पीईटी

Thu, 13 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
55296 candidates will give PET at 30 centers
परीक्षा की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक के दौरान सुजाव रखते शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में 15 और 16 अक्तूबर को 30 परीक्षा केंद्रों पर 55296 परीक्षार्थी (पीईटी) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए चार जोनल, दस सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। परीक्षा में सभी केंद्रों पर पुलिसबल तैनात रहेगा। बुधवार को परीक्षा को लेकर डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि 15 व 16 अक्तूबर को 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षार्थी के परिचय पत्र और आधार कार्ड का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पानी, टॉयलेट और फर्नीचर की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रमुख चौराहों पर परीक्षा केंद्रों का मैप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी समस्या होने पर मोबाइल नंबर (9454457268, 9720 241818, 7417027106) पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने और नकल माफिया पर नजर रखने के निर्देश दिए। परीक्षा में सभी केंद्रों पर पुलिसबल तैनात रहेगा और जिला स्तरीय अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, सभी एसडीएम, केंद्र व्यवस्थापक, जसविंद्र सिंह, मोनू कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed