{"_id":"5cd9b86fbdec22076d204ca1","slug":"51557772399-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बिगड़ा, चली तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बिगड़ा, चली तेज हवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। तेज हवाएं चलीं। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन आम के बाग ठेकेदारों को तेज हवा से चिंता सताने लगी है। आम की फसल के तेज हवा से झड़ने का खतरा है। हवा चलने के बाद शहर की बिजली गुल गई। देर रात बूंदा बूंदी होने से मौसम ठंडा हो गया।
सोमवार शाम को करीब सात बजे से ही तेज हवाएं चलने लगी । हवा चलने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन देर रात हवा की रफ्तार बढ़ गई। इसके साथ ही बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हुई। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धूल के गुबार उड़े, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। दुपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण आम के बाग ठेकेदारों की चिंता बढ़ गई। हवा से आम के झड़ने की आशंका है। बागान मालिकों का कहना है कि हवा से तैयार हो रही फसल को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे आम का पूरा सीजन भी प्रभावित हो जाएगा।