{"_id":"5c86b4b8bdec22145c46d208","slug":"51552331960-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा-रमाला मार्ग पर बसों का अभाव, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा-रमाला मार्ग पर बसों का अभाव, परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
टांडा-रमाला मार्ग पर बसों के अभाव के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। समस्या से क्षुब्ध यात्रियों ने सोमवार को रोडवेज विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोमवार को काफी संख्या मेें महिला व पुरूष यात्री समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व में टांडा-रमाला मार्ग पर किरठल गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले छह माह से टांडा रमाला मार्ग पर बसों का भारी टोटा है, इस कारण उक्त मार्ग पर डग्गामार वाहनों का दबदबा है। डग्गामार वाहन चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदर्शन मेें सागर, शिवम, प्रवीण, अशोक, प्रवेश, महिपाल, सुरेश पाल, नवीन, राजवीरी, बाला, हरेंद्री, प्रकाशों, संतोष, प्रभा आदि रहे।