{"_id":"5c6b064ebdec220c2959e67c","slug":"51550517838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने डूडा दफ्तर में तालाबंदी कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने डूडा दफ्तर में तालाबंदी कर धरना दिया
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में धांधली की जांच कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डूडा कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। बाद में परियोजना अधिकारी के आश्वासन के बाद भाकियू ने धरना स्थगित कर दिया।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्र दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और अपात्रों को मकान के लिए चयन किया है। सरकारी कर्मचारी, जमींदार, परिवार में सभासद हैं, उन्हें योजना के लिए चयनित किया। जिन लोगों की प्रथम किश्त आ गई है, लेकिन दूसरी किश्त का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण आवास अधूरे हैं। विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी 50 से 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। मकान के लिए दो-तीन साल से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रामकिशोर, बीना, कृष्णा वर्मा, शकुंतला देवी, सावित्री, आरिफ, दीपाली, महावीर, जावेद, मुकेश देवी, मुकेश, सलीमुद्दीन, रामेश्वरी, रेखा, रामवीर, रेशमा, इदरीश आदि लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान के लिए दो साल से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, आज तक योजना में शामिल नहीं किया है।
भाकियू कार्यकर्ताओं का डूडा दफ्तर में हंगामा बढ़ा तो परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। उन्होंने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। इसमें चौधरी इंद्रपाल सिंह, तनवीर अहमद, ठाकुर चमन सिंह, मोनू राणा, हिम्मत सिंह, प्रदीप गुर्जर, हितैष, सफीक अहमद, अतीक अहमद, सोनू चौहान, दीपक राणा, बीना, रेशमा, जुबैदा, शमा, रेखा, शहजादी, दिलशाना, मधु, पूनम, शहजादी, लक्ष्मी मौजूद रहे।