फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पश्चिम का जलवा, बेटियों के दम पर बागपत ने साबित की बादशाहत

पश्चिम का जलवा, बेटियों के दम पर बागपत ने साबित की बादशाहत

Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम का जलवा, बेटियों के दम पर बागपत ने साबित की बादशाहत
बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस की 41520 सिपाहियों की भर्ती में पश्चिम उत्तर प्रदेश का जलवा रहा। बेटियों के दम पर बागपत ने उत्तर प्रदेश की मेरिट में डंका बजा दिया। महिला सिपाहियों की मेरिट में बागपत की प्रिंसी पहले और पलक सोलंकी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष सिपाहियों की मेरिट में शामली के बनत निवासी विनय मलिक ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सोमवार की रात में पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। इसमें जिलों की मेरिट में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। पहले पायदान पर बुलंदशहर रहा, इसके सबसे अधिक 1945 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। बागपत के 1583 अभ्यर्थी सफल रहे और मेरिट में जिले को तीसरा स्थान मिला। दूसरे स्थान पर 1776 अभ्यर्थियों के साथ मेरठ रहा। बिजनौर छठे और मुजफ्फरनगर ने सातवां स्थान हासिल किया। बागपत ने बेटियों के दम पर डंका बजाया। महिला सिपाहियों की टॉप थ्री की मेरिट में बागपत की प्रिंसी प्रथम रही, जबकि पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिवाना के ग्राम प्रधान आदित्य सोलंकी ने बेटियों की कामयाबी पर खुशी मनाई। कामयाबी की उड़ान भरने वाली दो बेटियां किसान परिवार की हैं।
विज्ञापन



छह टॉपर में चार पश्चिम यूपी के
बागपत। महिला और पुरुष वर्ग के छह टॉपर में चार पश्चिम उत्तर प्रदेश के हैं। पुरुष सिपाहियों मेें पहले स्थान पर शामली के बनत निवासी विनय मलिक और दूसरे स्थान पर सहारनपुर निवासी राहुल कुमार रहा। महिला सिपाहियों में पहले और तीसरे स्थान पर बागपत की बेटियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के लिए गौरव की बात : एसपी
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि भर्ती में सर्वाधिक अभ्यर्थियों के हिसाब से तीसरे स्थान पर रहना भी गौरव की बात है। युवाओं ने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed