{"_id":"5c4e0a10bdec22629b0069d2","slug":"51548618256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने लोगों को प्रदूषण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने लोगों को प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन रविवार को छात्राओं ने लोगों को प्रदूषण को लेकर जागरूक किया।
खेकड़ा नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन रविवार को शिविर का शुभारंभ शिविर स्थल खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ। शिविर में छात्राओं ने सपाई अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने पौधो को कटान से बचाने हेतु क्यारी बनाई और छात्राओं ने लोगों को प्रदूषण को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने छात्राओं को पौधे अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं को लघु व कुटीर उद्योग की जानकारी दी और आत्म निर्भर बनने के टिप्स भी दिए।
शिविर का शनिवार को कॉलेज अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने कालेज परिसर में साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने छात्राओं को शिविर के कार्यक्रम की जानकारी दी। और उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य रहने की जानकारी दी। दूसरी पाली में छात्रा शिवानी, एकता, मानसी धामा ने दहेज को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई।