फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल

गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल
बड़ौत (बागपत)। गणतंत्र दिवस पर शनिवार को नगर पालिका परिसर में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिगंबर जैन बाल सदन और द्वितीय स्थान खिदमत पब्लिक स्कूल का रहा। सीनियर वर्ग मेें प्रथम स्थान अखिल बाल विद्यापीठ और द्वितीय स्थान माउंट लिटरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती वंदना स्वागत स्कूल पूनिया पब्लिक स्कूल ने की। कार्यक्रम में एक से कक्षा आठ तक जूनियर वर्ग मेें नौ से कक्षा 12 तक सीनियर वर्ग में बांटा। जूनियर वर्ग में दिगंबर जैन बाल विद्या मंदिर ने नाटिका बेटी बचाओ पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी नाटक पर खिदमत पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा देशभक्ति गीत पर आदर्श बाल सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शहादत नाटक पर अखिल विद्यापीठ प्रथम, माउंट लिटरा द्वितीय और इंडियन आर्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में नीरज कौशिक, सविता चौहान और नगरपालिका के जेई रहे। संचालन राजीव कुमार ने किया। इस दौरान विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तहसील में एसडीएम आशीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। सीओ कार्यालय में सीओ रामानंद कुशवाह, कोतवाली में संजीव कुमार, सीएचसी में डॉ. एएसके मलिक , ब्लॉक पर बीडीओ प्रेमचंद, सिंचाई विभाग कार्यालय पर अधिशासी अभियंता संजीव कुमार और जेई वीरपाल पंवार , विद्युत विभाग के एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय पर सुधाकर और एसडीओ विकास अहलावत ने ध्वजारोहण किए। पत्थर मंडी भाजपा कार्यालय पर जिला हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष संजीव तोमर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर दीपक शर्मा, कपिल, तपिश, विजय, संजय गौतम, अभिमन्यु, अंकुश, आकाश, रिंकू, ब्रजवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed