फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैठक में जिला सभा को अमान्य ठहराया

बैठक में जिला सभा को अमान्य ठहराया

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बैठक में जिला सभा को अमान्य ठहराया
बड़ौत (बागपत)। जनपद के आर्य समाज की प्रतिनिधियों की बैठक दयानंद बाल विद्यामंदिर में आर्य समाज के अध्यक्ष अगिरसमुनि की अध्यक्षता और विक्रम सिंह आर्य के संचालन में हुई। इसमें ओमवीर सिंह ने जनपद बागपत में स्थापित आर्य उप प्रतिनिधि सभा को अमान्य करने और नई सभा के गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। इसमें प्रो. बलजीत सिंह, इंजीनियर विजय पाल सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र सिंह तोमर, सहदेव आर्य, धर्मपाल, उमेश आर्य, रणवीर सिंह आर्य, इकलाब सिंह शामिल रहे। इसमें आम सहमति से जिला सभा को अमान्य कर दिया और नई आर्य सभा की घोषणा की। इसमें विजयपाल, रणवीर सिंह, बीएस आर्य, ओमवीर सिंह और धर्मपाल सिंह संरक्षक, हरपाल सिंह आर्य अध्यक्ष, जसवीर मलिक उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह आर्य मंत्री, अशोक आर्य उपमंत्री, सहदेव आर्य कोषाध्यक्ष, उमेश आर्य प्रचार मंत्री चुना। इसके अलावा गौरव डबास को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया। साथ ही विनोद भारद्वाज, ब्रहमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, संजीव ढाका, शिव कुमार, गौरव तोमर को सदस्य निर्वाचित किया ।
विज्ञापन


डॉ. सतेंद्र को सम्मानित किया
बड़ौत। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि मेरठ मेें हुए शिक्षक समारोह में चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली के प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेश मलिक, संजीव कुमार, विकास कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


छात्रा को सम्मानित किया
बड़ौत। बावली गांव की मेधावी छात्रा रेना सिंह को एमए अंग्रेजी विषय में 98 प्रतिशत अंक लाने पर दून विवि पर सम्मान समारोह मेें सम्मानित किया। छात्रा की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई। साथ ही गांव पहुंचने पर छात्रा के सम्मान मेें स्वागत समारोह रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed