{"_id":"5c462315bdec221239760f75","slug":"51548100373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक ने दीप जलाकर किया। चित्र अनावरण दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीन जैन, झंडारोहण उत्तम जैन सचिव दिगंबर जैन समाज ने किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और महावीर वंदना की गई। कार्यक्रम में इंडिया वाले, ओ गणेशा..की प्रस्तुति पर छात्रों ने समा बांधा।
कार्यक्रम में विधायक केपी मलिक ने कहा कि छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर सही मार्गदर्शन और मौका मिल सके तो प्रतिभा निखरकर सामने आती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कुरीतियों को छोड़कर सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसकी अध्यक्षता सुख माल चंद्र जैन ने की। संचालन ललित जैन ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, प्रबंधक अरीदमन जैन, अभिषेक जैन, अतुल जैन, कमल किशोर जैन, राकेश जैन, आशीष जैन, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रीता कौशिक, कुसुम कुमारी, दिनेश जैन, सुनीता रानी, अतुल जैन, टीना जैन रीमा जैन, प्रतीक जैन, मनमोहन सिंह, अजय राज शर्मा, नवनीत सिंह शामिल रहे।