फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंडियन इंटर कॉलेज ने शामली को हराया

इंडियन इंटर कॉलेज ने शामली को हराया

Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंडियन इंटर कॉलेज ने शामली को हराया
बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच में कॉलेज की टीम ने शामली की टीम को हराया। मैच का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र आर्य ने किया। मैच मेें टॉस जीतकर कॉलेज की क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर मेें 294 रन बनाए, इसमें आकाश ने 45, संदीप ने 38, अभय ने 28, आशीष ने 19 रन का योगदान दिया। शामली की ओर से रोहित, जीत और नितिन ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली की पूरी टीम 169 रन पर ही सिमट गई, इसमेें रोहित ने 40, अरुण ने 38, रवि ने 21 व इमरान ने 18 रन का योगदान दिया। इंडियन इंटर कॉलेज की ओर से संदीप ने 4, आकाश ने 3 व सुमित, वंशुल व मोहित ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच संदीप को चुना गया। अंपायरिंग देवेंद्र व अमित ने की। स्कोरर भगत सिंह रहे। विजेता टीम को डायरेक्टर विजयानंद ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed