{"_id":"5c2136f9bdec2257201249ae","slug":"51545680633-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर मिल ने किया दो करोड़ का भुगतान, 268 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर मिल ने किया दो करोड़ का भुगतान, 268 करोड़ बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र के बकाया भुगतान को लेकर बागपत से लखनऊ और दिल्ली तक हंगामा है। सोमवार को चीनी मिल ने किसानों को दो करोड़ रुपये का भुगतान किया। दिसंबर माह में चीनी मिल 35 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है, अब चीनी मिल पर किसानों के करीब 268 करोड़ रुपये बकाया हैं।
प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को चीनी मिल ने दो करोड़ रुपये का भुगतान किया। पिछले पेराई सत्र का चीनी मिल पर वर्तमान में करीब 268 करोड़ रुपये बकाया है। इससे पहले प्रशासन की ओर से चीनी मिल की आरसी जारी की। साफ्ट लोन की प्रक्रिया लटकने से भुगतान भी लटका हुआ है । सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही गाजियाबाद के पतला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में कहा था कि आठ दिन में बकाया नहीं देने वाली मिलों के मालिकों को जेल भेजा जाएगा। चीनी मिल की ओर से दिसंबर माह में अब तक करीब 35 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।
इस तरह किया गया भुगतान
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने महीने की शुरूआत में 11.70 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 13 दिसंबर को पांच करोड़ सात लाख, 14 दिसंबर को एक करोड़ 27 लाख, 15 दिसंबर को दो करोड़ 44 लाख, 17 दिसंबर को एक करोड़ 12 लाख, 18 दिसंबर को दो करोड़ 37 लाख, 19 दिसंबर को चार करोड़ 18 लाख, 20 दिसंबर को तीन करोड़ 75 लाख, 21 दिसंबर को दो करोड़ 60 लाख और 24 दिसंबर को दो करोड़ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
31 दिसंबर तक साफ्ट लोन पर फैसला
बागपत। चीनी मिल के साफ्ट लोन की प्रक्रिया भी चल रही है। इस पर 31 दिसंबर तक फैसला हो सकता है। इससे उम्मीद है कि किसानों को इसी साल पूर्ण भुगतान का तोहफा भी मिल सकता है। चीनी मिल लोन की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद कर रही है।