फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   करवा चौथ पर रखा व्रत, चांद के साथ किया सजना का दीदार

करवा चौथ पर रखा व्रत, चांद के साथ किया सजना का दीदार

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
करवा चौथ पर रखा व्रत, चांद के साथ किया सजना का दीदार
बागपत। जिलेभर में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रख पति की दीर्घायु के लिए कामनाएं की। कथा सुनीं और रात में शुभ मुहूर्त पर चांद के साथ पति का दीदार करने के बाद उपवास खोले। बाजारों और ब्यूटीपार्लर में चहल-पहल रही। उपहार खरीदे गए। सोशल मीडिया पर भी त्योहार की शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन

करवाचौथ सुहाग का पर्व है। शनिवार को सुहागिन स्त्रियों ने श्रद्धा के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रख कर पति की लंबी उम्र की कामना की। व्रत रखकर करवा चौथ माता से परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहे, इसकी प्रार्थना की। जिलेभर में महिलाएं टोलियां बनाकर माता की कथा सुनी। कथा सुनने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित किया। उसके बाद व्रत खोलने की तैयारियां में जुट गई। रात के समय परिवार के साथ सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। आठ बजे शुभ मुहूर्त पर चांद का दीदार कर अपना उपवास खोला। महिलाओं को पति ने अलग-अलग तरह के उपहार दिए। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। निर्धारित समय पर व्रत खोले। सुबह से ही सजने, संवरने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात में चांद का दीदार कर व्रत खोले। सुहागिनों ने मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन


खरीदे गए उपहार, बाजार में रही भीड़
बागपत। पतियों ने उपहार खरीदे। करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में भीड़ रही। सराफा बाजार में भी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed