फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   झमाझम बारिश हुई बारिश, जलभराव ने डाला परेशानी में

झमाझम बारिश हुई बारिश, जलभराव ने डाला परेशानी में

Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश हुई बारिश, जलभराव ने डाला परेशानी में
बागपत। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हर रोज मूसलाधार बारिश हो रही है। शनिवार की रात में बागपत में झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। नालियों की गंदगी सडक़ पर एकत्र हो गई। वहीं हाईवे पर चलने वाले वाहनों के लिए बारिश में मुश्किल रही है। बारिश होने से वाहनों की गति धीमी हो गई, कुछ स्थानों पर जाम भी गला। दिन में जहां मौसम सही थी, लेकिन शाम होते ही काले बादल छा गए। देर रात झमाझमा बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश से पटोली में गिरा मकान
पिलाना। क्षेत्र में हो रही बारिश से लगातार मकान गिरने का सिरसला जारी है। दत्तनगर गांव में जहां कई मकान गिर गए थे, वहीं क्षेत्र के पटोली गांव में बूंदी पत्नी बशीर का मकान भरभराकर गिर गया। इससे गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम बसी में बारिश के चलते मकान भरभराकर गिरा
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी में बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया। पीड़ित मकान मालिक ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर मामले की जांच करा सहायता राशि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी महेश पुत्र सुरजी गरीब है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे महेश पुत्र सुरजी का मकान बारिश के बाद अचानक भरभराकर तेज आवाज के साथ गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे गनीमत रही कि उस समय परिवार के सभी लोग मकान के कमरे से बाहर थे अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो जाता। मकान गिरने से सभी लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित महेश ने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से हस्तक्षेप कर मामले की जांच करा सहायता राशि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed