{"_id":"5b8d8e0b42c79246764183e8","slug":"51536003595-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस यूनिट के लिए 7.65 लाख की धनराशि अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस यूनिट के लिए 7.65 लाख की धनराशि अवमुक्त
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिल अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए प्रथम किश्त 7.65 लाख रुपये की किश्त शासन से जारी हो गई है। 15.31 लाख रुपये की लागत से यूनिट की स्थापना होगी। विशेष सचिव नर्वेद सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
प्रदेश के 13 जनपदों में जिला एवं संयुक्त चिकित्सालय में 1.99 करोड़ की लागत से हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना होगी। इसके लिए शासन ने 99.45 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। बागपत जिले में 15.35 लाख की लागत से यूनिट की स्थापना होगी। शासन से निर्माण के लिए 7.65 लाख रुपये जारी कर लिए। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव नर्वेद सिंह ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया । कार्य होने के बाद मंडलीय अपर निदेशक द्वारा स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा। इसका प्रमाणपत्र दिया जाएगा की गुणवत्ता युक्त कार्य हुआ। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अवमुक्त हुई धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार करते हुए व्यय नियमानुसार किया जाएगा। धनराशि को पीएलए, बैंक, डाक खाते में नहीं रखी जाएगी। प्रश्नगत कार्यों के औचित्य एवं गुणवत्ता का संपूर्ण उत्तरदायित्व अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं का होगा। उन्होंने निर्देशित किया स्वीकृति धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जो धनराशि स्वीकृत हुई, इसका उपयोग अन्य किसी कार्य में किया तो तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।
अभी मेल पर नहीं मिली जानकारी : सीएमएस
बागपत। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि अभी तक शासन से उन्हें मेल पर बजट स्वीकृति की कोई जानकारी नहीं मिली। इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। जैसे ही मेल पर रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन जिलों में डायलिसिस यूनिट के लिए धनराशि अवमुक्त
बागपत। अंबेडकर, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, फरूर्खाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, कौशांबी, महाराजगंज, मऊ, रामपुर, उन्नाव हैं। सभी के लिए सामान लागत और सामान धनराशि अवमुक्त हुई है।