फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक

जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक

Sat, 11 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले के आखिरी दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। चतुदर्शी पर शिवालयों में भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा गांव में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया । इसमें नौ अगस्त जो जहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया, वहीं दस अगस्त को चतुर्दशी पर भी भगवान शिव का हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। गंगाजल से भगवान का अभिषेक किया। विभिन्न विधियों से पूजा अर्चना कर परिवार में सुख, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की। श्रद्धालुओं में आसपास के ग्रामीण और जिन भक्तों ने त्रियोदशी पर भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं किया था उन्होंने मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव पर जल चढ़ाकर मन्नते मांगी। मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने सभी सुविधाएं की हुई । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रही। लोगों को कतार में श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने दिया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान
बागपत। श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में लाखों शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर के आसपास गंदगी का अंबार लग गया। प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर के आसपास फैली गंदगी को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी कांवड़ को देखने उमड़ी भीड़
बागपत। शहर में कोर्ट रोड पर बड़ी कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से जला चढ़ाने के बाद बड़ी कांवड़ शहर के मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर पर रुक गई थी। विभिन्न मार्गों पर लोगों ने सभी कांवड़ियों का स्वागत किया।


रोशनी से नहाया मंदिर, रातभर जलाभिषेक
बागपत। पुरा मंदिर रोशनी से नहाया रहा। श्रद्धालुओं ने यहां बृहस्पतिवार की रात जलाभिषेक किया। पूरी रात कांवड़ियों का आना जाना लगा रहा। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed