{"_id":"5b6b3d644f1c1ba61f8b7a46","slug":"51533754724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा किए जाने के बाद भी ग्रामीणों को भेजे जा रहे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा किए जाने के बाद भी ग्रामीणों को भेजे जा रहे बिल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमा करने के बाद भी भेजे जा रहे विद्युत बिल
बड़ौत। विद्युत बिल जमा होने के बाद भी बावली गांव के ग्रामीणों को बिल भेजे जा रहे हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में बैठकर कर समस्या के निदान के लिए एसई बागपत से मिलने का निर्णय लिया।
ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा बावली गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत बिल जमा किए जाने के बाद भी ग्रामीणों को बिल भेजे जा रहे हैं। लेकिन एसडीओ और जेई से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। बुधवार को समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। मनोज, संदीप, राजवीर, महिपाल आदि ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में विद्युत बिल जमा किया थ। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा दोबारा से बिल भेज जा रहे हैं। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से शीघ्र ही एसई रामबीर सिंह से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुधीर, महिपाल, नरेश, राजकुमार, पीतम, हरवीर, रणवीर, नीरज, हरेन्द्र, सुनील, अमित आदि शामिल रहे।