फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाएं लगाएंगी ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’

महिलाएं लगाएंगी ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’

Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं लगाएंगी ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’
महिलाएं लगाएंगी ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निर्धारित स्थानों पर फलदार पौधरोपण करेंगी। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दस लाख फलदार पौधे लगाना निर्धारित हैं

मिशन के उपायुक्त हुब लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में समूहों की महिलाएं निर्धारित स्थानों पर फलदार पौधे लगाएंगी। इसके अलावा उन पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी निभाएंगी। समूहों की जितनी भी महिला होगी, वह एक पेड़ जरूरी लगाएंगी। इसके लिए फलदार पेड़ निर्धारित किया गया है। हुब लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिले को भी पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। समूहों की महिलाओं को अलग से यह पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 10 लाख फलदार पौधे समूहों की महिलाएं द्वारा लगाना जाना प्रस्तावित है। एनआरएलएम के अंतर्गत महिला समूह, संगठन के स्वतंत्रता दिवस के पर्व और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उद्यान, मनरेगा, वन, पंचायत विभाग से समन्वयक करके समूह की महिलाओं द्वारा अपने निवास स्थल के आस-पास खाली भूमि पर या ग्राम पंचायत, स्कूल, लिंक रोड के आसपास में रिक्त स्थानों पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। डीडीओ ने बताया कि जिले में करीब 300-400 महिला समूह चल रहे है। जिनमें सैकड़ों महिलाएं कार्यरत है। इन सभी को पौधरोपण के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं इस संबंध में सीडीओ पीसी जायसवाल मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला वनाधिकारी, डीपीआरओ, बीएसए और सभी बीडीओ की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed