{"_id":"5b4119864f1c1bfb7e8b4d68","slug":"51530993030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी पहुंची सीएमओ और एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी पहुंची सीएमओ और एसडीएम, नहीं माने ग्रामीण
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना 33वें दिन भी जारी रहा। धरने पर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और एसडीएम बड़ौत पहुंचे और आंदोलनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए। दो घंटे तक चली वार्ता विफल रही।
शनिवार को धरना स्थल पर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। वक्ताओं ने कहा कि वह सीएचसी को चालू करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। जब तक उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सीएचसी को चालू नहीं कर देते धरना जारी रहेगा। सीएमओ सुषमा चंद्रा ने कहा हमने शासन से सीएचसी की व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपयों का प्रस्ताव भेजा, लेकिन जब शासन से ही कोई कार्रवाई नहीं हो रही तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी चालू करवाने की मांग से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम केवल पत्राचार कर सकते हैं। सीएचसी को चलवाना उनके अधिकारों में नहीं आता। दो घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। दोनों अधिकारी वापस लौट गए।
आंदोलनकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया गया कि जब तक सीएचसी चालू नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। इसमें चौधरी सुखबीर सिंह, चौधरी ब्रहमपाल सिंह, चौधरी रणधीर सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, मास्टर चरण सिंह, प्रमोद राठी, शिवकुमार राठी, सौरव शाका, रमेश भगत, ओमपाल भगत, विनोद भगत, राहुल राठी, सनव्वर, सोनू, कौशल, नसरुद्दीन, हरिओम राठी, भोलू, भूपेंद्र, राजेश, सुमन, सोमवती, निशा खातून आदि रहे।