फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम से मनाई जाएगी स्वामी कल्याण देव की जयंती

धूमधाम से मनाई जाएगी स्वामी कल्याण देव की जयंती

Mon, 04 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई जाएगी स्वामी कल्याण देव की जयंती
बागपत। विश्वकर्मा एकता विकास सभा बैठक पाबला बेगमाबाद गांव में बाबूराम विश्वकर्मा के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 21 जून को स्वामी कल्याण देव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मास्टर विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कुल गर्व वीतराग शिक्षा ऋषि पदम भूषण स्वामी कल्याण देव जी का जन्म बागपत जनपद के गांव कोताना में हुआ हुआ । उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलग जताई। उनके नाम से विभिन्न शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। इसमें सभी धर्म के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विश्वकर्मा एकता विकास सभा इस वर्ष उनकी जयंती आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल में बढ़ी धूमधाम से मना रहा है। इसमें मुख्य अतिथि जगतगुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य इलाहाबाद, स्वामी ओमानंद शुक्रताल, सुदर्शन विश्वकर्मा गोरखपुर, सीपी शर्मा विधानसभा सचिव, विकास सभा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा होंगे। विश्वकर्मा समाज के 80 प्रतिशत अंकों उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कई जिले से समाज के लोग पहुंचेंगे। इसकी अध्यक्षता रोहताश विश्वकर्मा ने की और संचालन पंडित विनोद विश्वकर्मा ने किया। इसमें मास्टर प्रताप, राम कुमार, प्रदीप, बलजोर सिंह, रामबीर, संजय, मोहित, अमित विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed