{"_id":"5b0c59cd4f1c1b9e6e8b5103","slug":"51527536077-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस विभागों को कार्ययोजना उपलब्ध कराने को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस विभागों को कार्ययोजना उपलब्ध कराने को भेजा नोटिस
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार्ययोजना भेजने के लिए जारी किए नोटिस
बागपत। जिले के 10 विभाग ऐसे हैं जो पत्र भेजने के बाद भी छह माह के कार्य योजना और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। डीडीओ हूबलाल ने विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
बता दें कि हिंडन को निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। पहले दिन सैकड़ों कर्मचारियों ने हिंडन की सफाई की। मशीनों से सफाई की। योजना के क्रियान्वयन के लिए अपर आयुक्त ने छह माह के लिए निर्धारित कार्य योजना मांगी थी। इसमें प्रत्येक माह किए गए कार्यों का विवरण फोटोग्राफ सहित निर्मल हिंडन कार्यों को निर्मल हिंडन की ईमेल पर मांगी गई थी। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि दस विभागों को कार्य योजना तैयार करने के लिए पत्र जारी कर दिया था। उन्होंने जिला वनाधिकारी, एडीएम, पीडी, कृषि उपनिदेशक, डीपीआरओ, भूमि संरक्षण अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी मेरठ और बागपत, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया।