{"_id":"5b07186e4f1c1bb26e8b47ec","slug":"51527191662-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी कांगरान में ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी कांगरान में ग्रामीणों ने दिया धरना
Updated Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान गांव में तालाब की खुदाई एवं जल निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तालाब पर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ही तालाब है, जो इस समय ओवर फ्लो है। दो साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। गलियों में हर समय गंदा पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। जल भराव के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्राम प्रधान हवनपाल ने बताया कि डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई बार तालाब की खुदाई के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए, लेकिन खुदाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद ग्रामीण तालाब के पास ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इसमें बदन कौर, कमलेश देवी, शबाना, जरीना, रिया, बाला, श्यामो, संतोष, मास्टर सुरेश, मास्टर जसवीर, ऋषिपाल, चंद्रवीर, सोनू, रणधीर, सूरजमल, मोनू, सुनील, पिंकी आदि रहे।