फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वॉलीबाल सुपर लीग में बागपत की टीम बनी चैम्पियन

वॉलीबाल सुपर लीग में बागपत की टीम बनी चैम्पियन

Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल सुपर लीग में बागपत की टीम बनी चैम्पियन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में जिला वॉलीबॉल संघ बागपत के तत्वाधान में चल रही मंडलीय भारत वॉलीबाल सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में बागपत स्टेडियम की टीम ने सैदपुर मोड़ कला की टीम को हराकर लीग की चैंपियन टीम बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों का बागपत विधायक योगेश धामा ने सम्मानित किया।
देर रात्रि वॉलीबाल सुपर लीग का फाइनल मुकाबला बागपत स्टेडियम और सैदपुर मोड़ कला की टीम के बीच हुआ, इसमें हुए कांटे के मुकाबले में बागपत स्टेडियम की टीम ने सैदपुर मोड़ क ला की टीम को 25-22 व 25-20 अंक के अंतर से हराकर लीग की चैंपियन टीम बनी। मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा, जिला वॉलीबाल संघ बागपत सचिव राजपाल सिंह धामा व प्रबंधक चौधरी कृष्णपाल धामा ने विजेता टीम बागपत स्टेडियम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर, मैडल पहनाकर और 12 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। साङी टीम के खिलाड़ी कपिल को बेस्ट खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय स्थान पर रहने वाली सैदपुर मोड़ कला की टीम के खिलाड़ियों को भी मैडल पहनाकर उन्होंने आठ हजार रुपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल लीग में एनआईएस कोच प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, विकास राणा, तरुण चौधरी, अरविंद सोलंकी, रोहित आदि रेफरी रहे। जिला वॉलीबाल संघ बागपत के सचिव राजपाल सिंह धामा ने बताया लीग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर मंडल की टीम का गठन होगा, जो टीम आगामी माह में होने वाली स्टेट वॉलीबाल लीग में भाग करेगी। इस दौरान प्रधान वेदपाल धामा, प्रबंधक प्रतिनिधि अमित धामा, राजीव धामा, नितिन धामा, विनय धामा, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, मास्टर योगेंद्र शर्मा, ओमबीर सिंह तोमर, मुकेश धामा, किरण पाल धामा, अनुज धामा, सुनील धामा, रमेश विश्वकर्मा, अरविंद तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed