{"_id":"5ac529bf4f1c1bc1618b5924","slug":"51522870719-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन को अविरल बनाने के लिए मेरठ में कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन को अविरल बनाने के लिए मेरठ में कार्यशाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि निर्माण हिंडन कार्यक्रम के तहत मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आठ अप्रैल को कार्यशाला होगी। इसमें हिंडन को अविरल बनाने पर मंथन होगा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को अविरल बनाने का अभियान चलाया हुआ है। कार्यक्रम में जिले के उन 41 गांव के प्रधान को भी शामिल किया जाएगा जो हिंडन नदी के किनारे पर है। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित होंगे। प्रधानों को ले जाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग होगी। बताया कि मंडल आयुक्त सहारनपुर, सभी डीएम, सभी ईओ, सामाजिक कार्यकर्ता, विषय विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संगठन भी सिरकत करेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बुढ़ेड़ा नाले का कराया जाए निर्माण
बागपत। बुढेड़ा नाले को दुरुस्त कराने के लिए कई गांव के प्रधान और ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह सीडीओ चांदनी सिंह से मिले। डौला गांव में 40 लाख रुपये लागत से तालाब बनाया । बुढेड़ा नाले से तालाब में पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस नाले का निर्माण होने से किसानों तो फायदा पहुंचेगा ही हिंडन का पानी की रिचार्ज हो जाएगा। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेकर ग्राम प्रधान और कृषि विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।