{"_id":"5abfe0254f1c1b9a618b4b8a","slug":"51522524197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय उर्फ फोटनी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय उर्फ फोटनी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा में 15 दिन पहले सुधीर धामा को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय उर्फ फोटनी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
खेकड़ा कस्बे के मुंडाला मोहल्ले में 15 दिन पहले सुधीर धामा को गोली मार दी गई थी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया था। शुक्रवार को घायल सुधीर धामा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में संजय उर्फ फोटनी पुत्र तेजपाल निवासी पट्टी रामपुरा खेकड़ा के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी तभी से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। आरोपी संजय उर्फ फोटनी ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। अब खेकड़ा पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।