{"_id":"5abd3b154f1c1bda618b46e4","slug":"51522350869-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में दोनों पक्षों की बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में दोनों पक्षों की बीच समझौता
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना गांव में सुनील प्रधान के आवास पर पंचायत हुई, जिसमें डेढ़ माह पूर्व सहकारी चीनी मिल बागपत में शीरे के गड्ढे की खुदाई करा रहे ठेकेदारों पर हुए हमले के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह फौजी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि सात फरवरी को सहकारी चीनी मिल बागपत में शीरे के गड्ढों की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों में की गई तोडफ़ोड़ की भरपाई की जाए और हमले में घायल हुए लोगों का इलाज कराया ज्राए।
इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से एक रालोद नेता के भतीजे चौधरी नीरज सिंह ने नुकसान की भरपाई करने एवं घायलों का इलाज कराने की पूरी जिम्मेदारी ली। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्ष के लोग अब एसपी व डीएम को शपथ पत्र देकर मुदकमे वापस लेंगे। संचालन सुनील प्रधान ने किया। इसमें वीरेंद्र प्रधान, आनंद सिंह, मोनू चौहान, विक्की चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, नरेश मानव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह था मामला
सात फरवरी को सहकारी चीनी मिल बागपत में शीरे की गड्ढों की खुदाई करा रहे ठेकेदार वीरेंद्र, सचिन व जेसीबी चालक सुरेंद्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था और जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों में तोड़ फोड़ की थी। इस मामले में एक रालोद नेता के भतीजे नीरज, धीरज, बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका था। तीन दिन पूर्व पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली में धीरज के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।