{"_id":"5aa6c5844f1c1b90778b51d1","slug":"51520878980-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से निजात पाने को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से निजात पाने को लगाई गुहार
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। शबगा गांव में सीसी रोड बनने के बावजूद लोग कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस गंदगी भरे रास्ते से निजात दिलाने मांग की है।
शबगा गांव मे बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों से इस रास्ते पर कीचड़ भरा रहता था और उत्तर से दक्षिण एक किमी लंबे रास्ते पर जगह जगह से सीसी रोड टूटी होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है। लोग कीचड़ से भरे रास्ते से जाने को मजबूर हैं। सीसी रोड बरसात के दिनों में नाले में तब्दील हो जाती है। जागोस, कोताना, औढ़ापुर आदि गांव के लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें इस गंदगी भरे रास्ते से निजात दिलाई जाए। इस संबंध में ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि प्रस्ताव करा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आ रही परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।